menu_bookभावार्थ (Hindi)
धर्म रूपी वृक्ष के मूल, विवेक रूपी समुद्र को आनंद देने वाले पूर्णचन्द्र, वैराग्य रूपी कमल के (विकसित करने वाले) सूर्य, पाप रूपी घोर अंधकार को निश्चय ही मिटाने वाले, तीनों तापों को हरने वाले, मोह रूपी बादलों के समूह को छिन्न-भिन्न करने की विधि (क्रिया) में आकाश से उत्पन्न पवन स्वरूप, ब्रह्माजी के वंशज (आत्मज) तथा कलंकनाशक, महाराज श्री रामचन्द्रजी के प्रिय श्री शंकरजी की मैं वंदना करता हूँ॥1॥
publicEnglish Translation
I bow with reverence to Lord Shankar, the root of the tree of righteousness, the full Moon that delights the ocean of wisdom, the radiant Sun that nourishes the lotuses of detachment, the dispeller of the darkness of sin, the remover of the threefold sorrows, the wind that scatters the clouds of ignorance, the self-born and ever-compassionate One, of the lineage of Lord Brahma, the purifier of all impurities, and the beloved of King Shri Ram.