किष्किन्धा कांड

श्री रामचरितमानस • Tulsidas

52 पद11 खंड

दिव्य ऑडियो

temple_hinduKishkindha Kaand

सोरठा#2
मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खान अघ हानि कर। जहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न ॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

जहाँ श्री शिव-पार्वती बसते हैं, उस काशी को मुक्ति की जन्मभूमि, ज्ञान की खान और पापों का नाश करने वाली जानकर उसका सेवन क्यों न किया जाए?

publicEnglish Translation

Why not reside and undertake devotion in Kashi, the abode of Lord Shambhu and Goddess Bhawani, the birthplace of liberation (final beatitude), the mine of spiritual wisdom and the destroyer of sins?

चौपाई#3
आगें चले बहुरि रघुराया। रिष्यमूक पर्बत निअराया॥ तहँ रह सचिव सहित सुग्रीवा। आवत देखि अतुल बल सींवा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

श्री रघुनाथजी फिर आगे चले। ऋष्यमूक पर्वत निकट आ गया। वहाँ (ऋष्यमूक पर्वत पर) मंत्रियों सहित सुग्रीव रहते थे। अतुलनीय बल की सीमा श्री रामचंद्रजी और लक्ष्मणजी को आते देखकर-॥1॥

publicEnglish Translation

Moving on from the sacred Pampa Lake, Shri Ram reached the region of Rishimukh Mountain, where the Monkey King Sugriv dwelt with his Ministers. As he beheld Shri Ram and Lakshman ji, the very embodiments of boundless strength,…

temple_hinduAlliance between Lord Ram and Sugriv

चौपाई#5
कोसलेस दसरथ के जाए, हम पितु बचन मानि बन आए॥ नाम राम लछिमन दौउ भाई, संग नारि सुकुमारि सुहाई॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(श्री रामचंद्रजी ने कहा)- हम कोसलराज दशरथजी के पुत्र हैं और पिता का वचन मानकर वन आए हैं। हमारे राम-लक्ष्मण नाम हैं, हम दोनों भाई हैं। हमारे साथ सुंदर सुकुमारी स्त्री थी॥1॥

publicEnglish Translation

Shri Ram replied, “We are the Sons of King Dashrath of the Koshal Kingdom. In obedience to our father’s command, we came to dwell in the forest. Our names are Ram and Lakshman, and we are Brothers. A graceful and tender lady was with us…

दोहा#6
एकु मैं मंद मोहबस कुटिल हृदय अग्यान। पुनि प्रभु मोहि बिसारेउ दीनबंधु भगवान॥2॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

एक तो मैं यों ही मंद हूँ, दूसरे मोह के वश में हूँ, तीसरे हृदय का कुटिल और अज्ञान हूँ, फिर हे दीनबंधु भगवान्‌! प्रभु (आप) ने भी मुझे भुला दिया!॥2॥

publicEnglish Translation

…In the first place, I am dull-witted, deluded, cunning at heart, and ignorant. Yet, O’ Master, friend of the humble and the helpless, it seems You too have forgotten me, my Lord!…

चौपाई#7
जदपि नाथ बहु अवगुन मोरें। सेवक प्रभुहि परै जनि भोरें॥ नाथ जीव तव मायाँ मोहा। सो निस्तरइ तुम्हारेहिं छोहा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

एहे नाथ! यद्यपि मुझ में बहुत से अवगुण हैं, तथापि सेवक स्वामी की विस्मृति में न पड़े (आप उसे न भूल जाएँ)। हे नाथ! जीव आपकी माया से मोहित है। वह आप ही की कृपा से निस्तार पा सकता है॥1॥

publicEnglish Translation

…Although, O’ Lord, I may possess countless faults, a servant should never be forgotten by his Master, even by mistake. O’ Master, every living being is deluded by Your illusory power, and only through Your grace can one be freed from it…

दोहा#8
सो अनन्य जाकें असि मति न टरइ हनुमंत। मैं सेवक सचराचर रूप स्वामि भगवंत॥3॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

और हे हनुमान्‌! अनन्य वही है जिसकी ऐसी बुद्धि कभी नहीं टलती कि मैं सेवक हूँ और यह चराचर (जड़-चेतन) जगत्‌ मेरे स्वामी भगवान्‌ का रूप है॥3॥

publicEnglish Translation

…And, O’ Hanuman, my true devotee is that person who remains firm in the conviction that he is the servant, and that this entire creation, both animate and inanimate, in the form of the Lord, is his Master.”

चौपाई#9
देखि पवनसुत पति अनुकूला। हृदयँ हरष बीती सब सूला॥ नाथ सैल पर कपिपति रहई। सो सुग्रीव दास तव अहई॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

स्वामी को अनुकूल (प्रसन्न) देखकर पवन कुमार हनुमान्‌जी के हृदय में हर्ष छा गया और उनके सब दुःख जाते रहे। (उन्होंने कहा-) हे नाथ! इस पर्वत पर वानरराज सुग्रीव रहते हैं, वह आपका दास है॥1॥

publicEnglish Translation

Upon seeing his Master pleased with him, Hanuman ji, the son of the Wind God, felt immense joy in his heart, and all his sorrows disappeared. He said, “O’ Lord, the King of the Monkeys dwells atop this mountain; his name is Sugriv, and he too is Your devoted servant…

temple_hinduLord Ram vows to kill Bali

चौपाई#11
कीन्हि प्रीति कछु बीच न राखा। लछिमन राम चरित्‌ सब भाषा॥ कह सुग्रीव नयन भरि बारी। मिलिहि नाथ मिथिलेसकुमारी॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

दोनों ने (हृदय से) प्रीति की, कुछ भी अंतर नहीं रखा। तब लक्ष्मणजी ने श्री रामचंद्रजी का सारा इतिहास कहा। सुग्रीव ने नेत्रों में जल भरकर कहा- हे नाथ! मिथिलेशकुमारी जानकीजी मिल जाएँगी॥1॥

publicEnglish Translation

Both parties forged a strong bond of love and transparency, concealing nothing from each other. Lakshman ji shared the entire past history of Shri Ram. With tears welling up in his eyes, Sugriv expressed, “O’ Lord (Shri Ram), Sita ji will undoubtedly be found…

दोहा#12
सखा बचन सुनि हरषे कृपासिंधु बलसींव। कारन कवन बसहु बन मोहि कहहु सुग्रीव॥5॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

कृपा के समुद्र और बल की सीमा श्री रामजी सखा सुग्रीव के वचन सुनकर हर्षित हुए। (और बोले-) हे सुग्रीव! मुझे बताओ, तुम वन में किस कारण रहते हो?॥5॥

publicEnglish Translation

Upon hearing the words of His friend Sugriv, Shri Ram the ocean of mercy and embodiment of strength, was filled with joy and inquired, “Tell me, Sugriv, the reason for which you dwell in the forest?”

चौपाई#13
नाथ बालि अरु मैं द्वौ भाइ। प्रीति रही कछु बरनि न जाई॥ मयसुत मायावी तेहि नाऊँ। आवा सो प्रभु हमरें गाऊँ॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(सुग्रीव ने कहा-) हे नाथ! बालि और मैं दो भाई हैं, हम दोनों में ऐसी प्रीति थी कि वर्णन नहीं की जा सकती। हे प्रभो! मय दानव का एक पुत्र था, उसका नाम मायावी था। एक बार वह हमारे गाँव में आया॥1॥

publicEnglish Translation

Sugriv responded, “O’ Lord, Bali and I are two brothers. The love that existed between us was beyond description. O’ Lord, one time Maya demon’s son named Mayavi, came to our place (Kishkindha)…

दोहा#14
सुनु सुग्रीव मारिहउँ बालिहि एकहिं बान। ब्रह्म रुद्र सरनागत गएँ न उबरिहिं प्रान॥6॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(उन्होंने कहा-) हे सुग्रीव! सुनो, मैं एक ही बाण से बालि को मार डालूँगा। ब्रह्मा और रुद्र की शरण में जाने पर भी उसके प्राण न बचेंगे॥6॥

publicEnglish Translation

Shri Ram replied, “Listen, Sugriv, I will kill Bali with a just single arrow. His life cannot be spared, even if he seeks refuge with Lord Brahma or Rudra (Lord Shiv).

temple_hinduDuel between Bali and Sugriv, liberation of Bali

चौपाई#16
अस कहि चला महा अभिमानी। तृन समान सुग्रीवहि जानी॥ भिरे उभौ बाली अति तर्जा। मुठिका मारि महाधुनि गर्जा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

ऐसा कहकर वह महान्‌ अभिमानी बालि सुग्रीव को तिनके के समान जानकर चला। दोनों भिड़ गए। बालि ने सुग्रीव को बहुत धमकाया और घूँसा मारकर बड़े जोर से गरजा॥1॥

publicEnglish Translation

Uttering these words, the exceedingly arrogant Bali advanced, considering Sugriv no more than a blade of grass. The two then clashed in battle, with Bali greatly overpowering and intimidating Sugriv. He struck him with heavy blows, shouting and roaring fiercely.

दोहा#17
बहु छल बल सुग्रीव कर हियँ हारा भय मानि। मारा बालि राम तब हृदय माझ सर तानि॥8॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

सुग्रीव ने बहुत से छल-बल किए, किंतु (अंत में) भय मानकर हृदय से हार गया। तब श्री रामजी ने तानकर बालि के हृदय में बाण मारा॥8॥

publicEnglish Translation

Sugriv fought with many strategies, blending strength with cunning, yet in his heart he felt the weight of defeat. At that moment, Shri Ram drew back His bowstring and released an arrow, striking straight at the heart of Bali.

दोहा#18
सुनहु राम स्वामी सन चल न चातुरी मोरि। प्रभु अजहूँ मैं पापी अंतकाल गति तोरि॥9॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(बालि ने कहा-) हे श्री रामजी! सुनिए, स्वामी (आप) से मेरी चतुराई नहीं चल सकती। हे प्रभो! अंतकाल में आपकी गति (शरण) पाकर मैं अब भी पापी ही रहा?॥9॥

publicEnglish Translation

Bali responded, “Listen, O’ Shri Ram, all my clever manoeuvres are of no avail before You, O’ Master. But tell me, O’ Lord, after meeting my end at Your hands, am I still to be counted a sinner?”

चौपाई#19
सुनत राम अति कोमल बानी। बालि सीस परसेउ निज पानी॥ अचल करौं तनु राखहु प्राना। बालि कहा सुनु कृपानिधाना॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

बालि की अत्यंत कोमल वाणी सुनकर श्री रामजी ने उसके सिर को अपने हाथ से स्पर्श किया (और कहा-) मैं तुम्हारे शरीर को अचल कर दूँ, तुम प्राणों को रखो। बालि ने कहा- हे कृपानिधान! सुनिए॥1॥

publicEnglish Translation

Upon hearing those gentle words, Shri Ram tenderly caressed Bali’s head and said, “I will make your body immortal; you may live on.” Bali replied, “Listen, O’ Ocean of mercy,…

temple_hinduTara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation

दोहा#21
राम चरन दृढ़ प्रीति करि बालि कीन्ह तनु त्याग। सुमन माल जिमि कंठ ते गिरत न जानइ नाग॥10॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

श्री रामजी के चरणों में दृढ़ प्रीति करके बालि ने शरीर को वैसे ही (आसानी से) त्याग दिया जैसे हाथी अपने गले से फूलों की माला का गिरना न जाने॥10॥

publicEnglish Translation

In this way, with his devotion to the Lord’s feet intensified, Bali gave up his body, like a flower garland slipping from the neck of an elephant, unnoticed by the elephant itself.

चौपाई#22
राम बालि निज धाम पठावा। नगर लोग सब व्याकुल धावा॥ नाना बिधि बिलाप कर तारा। छूटे केस न देह सँभारा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

श्री रामचंद्रजी ने बालि को अपने परम धाम भेज दिया। नगर के सब लोग व्याकुल होकर दौड़े। बालि की स्त्री तारा अनेकों प्रकार से विलाप करने लगी। उसके बाल बिखरे हुए हैं और देह की सँभाल नहीं है॥1॥

publicEnglish Translation

Lord Ram sent Bali to His divine abode. When news of Bali’s passing spread, the city’s residents hurried to the spot, while his wife, Tara, wept in anguish, her hair dishevelled as she struggled to contain her grief.

दोहा#23
लछिमन तुरत बोलाए पुरजन बिप्र समाज। राजु दीन्ह सुग्रीव कहँ अंगद कहँ जुबराज॥11॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

लक्ष्मणजी ने तुरंत ही सब नगरवासियों को और ब्राह्मणों के समाज को बुला लिया और (उनके सामने) सुग्रीव को राज्य और अंगद को युवराज पद दिया॥11॥

publicEnglish Translation

Lakshman ji at once gathered the citizens and the Brahmin priests, and with due ceremony, crowned Sugriv as King and Angad as Crown Prince of the Kingdom of Kishkindha.

चौपाई#24
उमा राम सम हत जग माहीं। गुरु पितु मातु बंधु प्रभु नाहीं॥ सुर नर मुनि सब कै यह रीती। स्वारथ लागि करहिं सब प्रीति॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

हे पार्वती! जगत में श्री रामजी के समान हित करने वाला गुरु, पिता, माता, बंधु और स्वामी कोई नहीं है। देवता, मनुष्य और मुनि सबकी यह रीति है कि स्वार्थ के लिए ही सब प्रीति करते हैं॥1॥

publicEnglish Translation

Lord Shiv said to Goddess Uma, “There is none in this world as benevolent as Shri Ram, not even one’s guru, father, mother, master, or brother. For the way of the world, whether among Demigods, humans, or Sages, is that they show love to others driven by selfish motives and self-interest.”

दोहा#25
प्रथमहिं देवन्ह गिरि गुहा राखेउ रुचिर बनाइ। राम कृपानिधि कछु दिन बास करहिंगे आइ॥12॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

देवताओं ने पहले से ही उस पर्वत की एक गुफा को सुंदर बना (सजा) रखा था। उन्होंने सोच रखा था कि कृपा की खान श्री रामजी कुछ दिन यहाँ आकर निवास करेंगे॥12॥

publicEnglish Translation

The Demigods had already adorned a delightful cave within the mountain, anticipating that the all-merciful Lord Ram would one day come to dwell there for a while.

temple_hinduA description of the rainy season

दोहा#27
लछिमन देखु मोर गन नाचत बारिद पेखि। गृही बिरति रत हरष जस बिष्नुभगत कहुँ देखि॥13॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(श्री रामजी कहने लगे-) हे लक्ष्मण! देखो, मोरों के झुंड बादलों को देखकर नाच रहे हैं जैसे वैराग्य में अनुरक्त गृहस्थ किसी विष्णुभक्त को देखकर हर्षित होते हैं॥13॥

publicEnglish Translation

Shri Ram said, “Lakshman, behold! The peacocks dance at the sight of the rain clouds, just as a householder, filled with detachment, rejoices upon seeing a devotee of Lord Vishnu…

चौपाई#28
घन घमंड नभ गरजत घोरा। प्रिया हीन डरपत मन मोरा॥ दामिनि दमक रह नघन माहीं। खल कै प्रीति जथा थिर नाहीं॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

आकाश में बादल घुमड़-घुमड़कर घोर गर्जना कर रहे हैं, प्रिया (सीताजी) के बिना मेरा मन डर रहा है। बिजली की चमक बादलों में ठहरती नहीं, जैसे दुष्ट की प्रीति स्थिर नहीं रहती॥1॥

publicEnglish Translation

…The water-laden clouds roar with thunder, and my heart trembles to behold it all in the absence of my beloved Sita. The lightning flashes brilliantly but cannot remain within the clouds, just as the friendship of the wicked never endures…

दोहा#29
हरित भूमि तृन संकुल समुझि परहिं नहिं पंथ। जिमि पाखंड बाद तें गुप्त होहिं सदग्रंथ॥14॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

पृथ्वी घास से परिपूर्ण होकर हरी हो गई है, जिससे रास्ते समझ नहीं पड़ते। जैसे पाखंड मत के प्रचार से सद्ग्रंथ गुप्त (लुप्त) हो जाते हैं॥14॥

publicEnglish Translation

…The ground is blanketed with lush green grass, concealing all tracks, just as the true essence of the sacred Scriptures is obscured when impostors spread false doctrines…

चौपाई#30
दादुर धुनि चहु दिसा सुहाई। बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई॥ नव पल्लव भए बिटप अनेका। साधक मन जस मिलें बिबेका॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

चारों दिशाओं में मेंढकों की ध्वनि ऐसी सुहावनी लगती है, मानो विद्यार्थियों के समुदाय वेद पढ़ रहे हों। अनेकों वृक्षों में नए पत्ते आ गए हैं, जिससे वे ऐसे हरे-भरे एवं सुशोभित हो गए हैं जैसे साधक का मन विवेक (ज्ञान) प्राप्त होने पर हो जाता है॥1॥

publicEnglish Translation

…The croaking of toads resounds in every direction, like a gathering of young Brahmin students chanting Vedic hymns. Countless trees thrive in splendour with fresh leaves, just as wisdom blossoms within the hearts of devoted individuals…

temple_hinduLord Ram’s displeasure towards Sugriv

चौपाई#32
बरषा बिगत सरद रितु आई। लछमन देखहु परम सुहाई॥ फूलें कास सकल महि छाई। जनु बरषाँ कृत प्रगट बुढ़ाई॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

हे लक्ष्मण! देखो, वर्षा बीत गई और परम सुंदर शरद् ऋतु आ गई। फूले हुए कास से सारी पृथ्वी छा गई। मानो वर्षा ऋतु ने (कास रूपी सफेद बालों के रूप में) अपना बुढ़ापा प्रकट किया है॥1॥

publicEnglish Translation

…See, Lakshman, the rainy season has ended and the delightful Autumn has arrived. The Earth is carpeted with kaas grass adorned with white blossoms, as though the rainy season has revealed the marks of its old age…

दोहा#33
चले हरषि तजि नगर नृप तापस बनिक भिखारि। जिमि हरिभगति पाइ श्रम तजहिं आश्रमी चारि॥16॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(शरद् ऋतु पाकर) राजा, तपस्वी, व्यापारी और भिखारी (क्रमशः विजय, तप, व्यापार और भिक्षा के लिए) हर्षित होकर नगर छोड़कर चले। जैसे श्री हरि की भक्ति पाकर चारों आश्रम वाले (नाना प्रकार के साधन रूपी) श्रमों को त्याग देते हैं॥16॥

publicEnglish Translation

…With the arrival of Autumn, the four social classes: royalty, ascetics, tradesmen, and beggars, left the city joyfully, each following their own pursuits. (The King seeks victory over enemies or the expansion of his empire, the ascetics look for a place suitable for penance, the tradesmen conduct their business, and the beggars seek alms). In the same way, when devotion to Lord Hari is attained, men in any of the four stages of life (student, householder, ascetic, or renunciate), give up the many labours of worldly pursuits (of each of the four phases)…

चौपाई#34
सुखी मीन जे नीर अगाधा। जिमि हरि सरन न एकऊ बाधा॥ फूलें कमल सोह सर कैसा। निर्गुन ब्रह्म सगुन भएँ जैसा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

जो मछलियाँ अथाह जल में हैं, वे सुखी हैं, जैसे श्री हरि के शरण में चले जाने पर एक भी बाधा नहीं रहती। कमलों के फूलने से तालाब कैसी शोभा दे रहा है, जैसे निर्गुण ब्रह्म सगुण होने पर शोभित होता है॥1॥

publicEnglish Translation

…The fish rejoice in the depths of the waters, just as one who takes refuge in Lord Hari never encounters misfortune. The lakes shine with lotuses in full bloom, just as the formless God reveals Himself in a divine form…

दोहा#35
भूमि जीव संकुल रहे गए सरद रितु पाइ। सदगुर मिलें जाहिं जिमि संसय भ्रम समुदाइ॥17॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(वर्षा ऋतु के कारण) पृथ्वी पर जो जीव भर गए थे, वे शरद् ऋतु को पाकर वैसे ही नष्ट हो गए जैसे सद्गुरु के मिल जाने पर संदेह और भ्रम के समूह नष्ट हो जाते हैं॥17॥

publicEnglish Translation

…The multitude of insects and worms that thrived on Earth during the rainy season have perished with the coming of Autumn, just as all illusions and doubts vanish upon meeting a true and exceptional Guru…

चौपाई#36
बरषा गत निर्मल रितु आई। सुधि न तात सीता कै पाई॥ एक बार कैसेहुँ सुधि जानौं। कालुह जीति निमिष महुँ आनौं॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

वर्षा बीत गई, निर्मल शरद्ऋतु आ गई, परंतु हे तात! सीता की कोई खबर नहीं मिली। एक बार कैसे भी पता पाऊँ तो काल को भी जीतकर पल भर में जानकी को ले आऊँ॥1॥

publicEnglish Translation

…The rains have ended and the delightful Autumn with clear skies has arrived, yet there is still no news of Sita, O’ Brother; if I could but hear of Her even once, I would conquer even the God of Death Himself, and bring Her back in an instant…

temple_hinduLakshman’s wrath and Dialogue between Sugriv and Lord Ram

चौपाई#38
इहाँ पवनसुत हृदयँ बिचारा। राम काजु सुग्रीवँ बिसारा॥ निकट जाइ चरनन्हि सिरु नावा। चारिहु बिधि तेहि कहि समुझावा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

यहाँ (किष्किन्धा नगरी में) पवनकुमार श्री हनुमान्‌जी ने विचार किया कि सुग्रीव ने श्री रामजी के कार्य को भुला दिया। उन्होंने सुग्रीव के पास जाकर चरणों में सिर नवाया। (साम, दान, दंड, भेद) चारों प्रकार की नीति कहकर उन्हें समझाया॥1॥

publicEnglish Translation

Here in Kishkindha, Hanuman ji, the Son of the Wind God, Shri Hanuman, thought to himself, “Sugriv has forgotten Lord Ram’s mission.” Approaching him, Hanuman ji bowed at his feet and, using all four means of persuasion (conciliation, generosity, punishment, and division), tried to make him understand.

दोहा#39
धनुष चढ़ाइ कहा तब जारि करउँ पुर छार। ब्याकुल नगर देखि तब आयउ बालिकुमार॥19॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

तदनन्तर लक्ष्मणजी ने धनुष चढ़ाकर कहा कि नगर को जलाकर अभी राख कर दूँगा। तब नगरभर को व्याकुल देखकर बालिपुत्र अंगदजी उनके पास आए॥19॥

publicEnglish Translation

Lakshman ji drew his bow and declared, “I will reduce the city to ashes.” Seeing the terror among the townspeople, Angad, Bali’s son, hurried to the scene.

चौपाई#40
चर नाइ सिरु बिनती कीन्ही। लछिमन अभय बाँह तेहि दीन्ही॥ क्रोधवंत लछिमन सुनि काना। कह कपीस अति भयँ अकुलाना॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

अंगद ने उनके चरणों में सिर नवाकर विनती की (क्षमा-याचना की) तब लक्ष्मणजी ने उनको अभय बाँह दी (भुजा उठाकर कहा कि डरो मत)। सुग्रीव ने अपने कानों से लक्ष्मणजी को क्रोधयुक्त सुनकर भय से अत्यंत व्याकुल होकर कहा-॥1॥

publicEnglish Translation

Bowing at Shri Lakshman’s feet, Angad pleaded earnestly. Shri Lakshman lifted his arm and assured him that no harm would come to him. When news of Shri Lakshman’s anger reached Sugriv, the Monkey King was overwhelmed with fear and expressing his deep distress, he said:…

दोहा#41
हरषि चले सुग्रीव तब अंगदादि कपि साथ। रामानुज आगें करि आए जहँ रघुनाथ॥20॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

तब अंगद आदि वानरों को साथ लेकर और श्री रामजी के छोटे भाई लक्ष्मणजी को आगे करके (अर्थात्‌ उनके पीछे-पीछे) सुग्रीव हर्षित होकर चले और जहाँ रघुनाथजी थे वहाँ आए॥20॥

publicEnglish Translation

Joyfully, Sugriv, accompanied by Angad and other monkeys, set out with Lord Ram’s younger brother leading the way. They soon arrived at the place where Lord Ram was.

चौपाई#42
नाइ चरन सिरु कह कर जोरी॥ नाथ मोहि कछु नाहिन खोरी॥ अतिसय प्रबल देव तव माया॥ छूटइ राम करहु जौं दाया॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

श्री रघुनाथजी के चरणों में सिर नवाकर हाथ जोड़कर सुग्रीव ने कहा- हे नाथ! मुझे कुछ भी दोष नहीं है। हे देव! आपकी माया अत्यंत ही प्रबल है। आप जब दया करते हैं, हे राम! तभी यह छूटती है॥1॥

publicEnglish Translation

Sugriv bowed his head at Shri Ram’s feet and spoke with folded hands, “O’ Lord, I am not at fault; Your Maya (illusory energy), is exceedingly strong, and none can escape it unless You, O’ Shri Ram, bestow Your grace upon them…

temple_hinduThe departure of the monkeys in quest of Sita ji

चौपाई#44
बानर कटक उमा मैं देखा। सो मूरुख जो करन चह लेखा॥ आइ राम पद नावहिं माथा। निरखि बदनु सब होहिं सनाथा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(शिवजी कहते हैं-) हे उमा! वानरों की वह सेना मैंने देखी थी। उसकी जो गिनती करना चाहे वह महान्‌ मूर्ख है। सब वानर आ-आकर श्री रामजी के चरणों में मस्तक नवाते हैं और (सौंदर्य-माधुर्यनिधि) श्रीमुख के दर्शन करके कृतार्थ होते हैं॥1॥

publicEnglish Translation

Lord Shiv said, “Uma, I beheld the army of monkeys at that time, and only a fool would attempt to count their numbers.” They came and bowed their heads at Shri Ram’s feet, and upon beholding His radiant face, they all felt completely gratified.

दोहा#45
बचन सुनत सब बानर जहँ तहँ चले तुरंत। तब सुग्रीवँ बोलाए अंगद नल हनुमंत॥22॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

सुग्रीव के वचन सुनते ही सब वानर तुरंत जहाँ-तहाँ (भिन्न-भिन्न दिशाओं में) चल दिए। तब सुग्रीव ने अंगद, नल, हनुमान्‌ आदि प्रधान-प्रधान योद्धाओं को बुलाया (और कहा-)॥22॥

publicEnglish Translation

On receiving Sugriv’s command, the monkeys quickly dispersed in all directions; Sugriv then summoned Angad, Neel and Hanuman ji, along with other great warriors, and said,…

चौपाई#46
सुनहु नील अंगद हनुमाना। जामवंत मतिधीर सुजाना॥ सकल सुभट मिलि दच्छिन जाहू। सीता सुधि पूँछेहु सब काहू॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

हे धीरबुद्धि और चतुर नील, अंगद, जाम्बवान्‌ और हनुमान! तुम सब श्रेष्ठ योद्धा मिलकर दक्षिण दिशा को जाओ और सब किसी से सीताजी का पता पूछना॥1॥

publicEnglish Translation

“Listen, Neel, Angad, Hanuman, Jambvant, you are all wise and steady of mind. O’ Courageous warriors, proceed south and inquire of everyone you meet for any news of Sita ji…

दोहा#47
चले सकल बन खोजत सरिता सर गिरि खोह। राम काज लयलीन मन बिसरा तन कर छोह॥23॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

सब वानर वन, नदी, तालाब, पर्वत और पर्वतों की कन्दराओं में खोजते हुए चले जा रहे हैं। मन श्री रामजी के कार्य में लवलीन है। शरीर तक का प्रेम (ममत्व) भूल गया है॥23॥

publicEnglish Translation

All the monkeys set out to search every part of the forest, rivers, lakes, mountains, and hidden caves. So deeply were their hearts absorbed in fulfilling the Lord’s mission that they lost all sense of attachment to their own bodies.

temple_hinduThe monkeys meet a hermitess in a cave

दोहा#49
दीख जाइ उपबन बर सर बिगसित बहु कंज। मंदिर एक रुचिर तहँ बैठि नारि तप पुंज॥24॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

अंदर जाकर उन्होंने एक उत्तम उपवन (बगीचा) और तालाब देखा, जिसमें बहुत से कमल खिले हुए हैं। वहीं एक सुंदर मंदिर है, जिसमें एक तपोमूर्ति स्त्री बैठी है॥24॥

publicEnglish Translation

They entered and beheld a beautiful garden with a pond adorned by countless blooming lotuses. Nearby stood a lovely temple, where a woman, the very embodiment of penance, was seated.

चौपाई#50
दूरि ते ताहि सबन्हि सिरु नावा। पूछें निज बृत्तांत सुनावा॥ तेहिं तब कहा करहु जल पाना। खाहु सुरस सुंदर फल नाना॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

दूर से ही सबने उसे सिर नवाया और पूछने पर अपना सब वृत्तांत कह सुनाया। तब उसने कहा- जलपान करो और भाँति-भाँति के रसीले सुंदर फल खाओ॥1॥

publicEnglish Translation

From a distance, they all bowed their heads to her, and upon inquiry, narrated the entire story. She then said, “Go, drink water, and partake of the delightful, juicy fruits of many kinds.”

दोहा#51
बदरीबन कहुँ सो गई प्रभु अग्या धरि सीस। उर धरि राम चरन जुग जे बंदत अज ईस॥25॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

प्रभु की आज्ञा सिर पर धारण कर और श्री रामजी के युगल चरणों को, जिनकी ब्रह्मा और महेश भी वंदना करते हैं, हृदय में धारण कर वह (स्वयंप्रभा) बदरिकाश्रम को चली गई॥25॥

publicEnglish Translation

She then journeyed to the Badrinath forest in the Himalayan mountains, reverently carrying out Shri Ram’s command and enshrining in her heart His feet, the very feet worshipped by Lord Brahma and Lord Shiv.

चौपाई#52
इहाँ बिचारहिं कपि मन माहीं। बीती अवधि काज कछु नाहीं॥ सब मिलि कहहिं परस्पर बाता। बिनु सुधि लएँ करब का भ्राता॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

यहाँ वानरगण मन में विचार कर रहे हैं कि अवधि तो बीत गई, पर काम कुछ न हुआ। सब मिलकर आपस में बात करने लगे कि हे भाई! अब तो सीताजी की खबर लिए बिना लौटकर भी क्या करेंगे!॥1॥

publicEnglish Translation

Meanwhile, standing on the seashore, the monkeys pondered in their hearts, “The time given by Sugriv has run out, and we have still not accomplished our task.” They all gathered and said to one another, “What will be the point of returning now, when we have no news of Sita ji?”

दोहा#53
निज इच्छाँ प्रभु अवतरइ सुर मह गो द्विज लागि। सगुन उपासक संग तहँ रहहिं मोच्छ सब त्यागि॥26॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

देवता, पृथ्वी, गो और ब्राह्मणों के लिए प्रभु अपनी इच्छा से (किसी कर्मबंधन से नहीं) अवतार लेते हैं। वहाँ सगुणोपासक (भक्तगण सालोक्य, सामीप्य, सारुप्य, सार्ष्टि और सायुज्य) सब प्रकार के मोक्षों को त्यागकर उनकी सेवा में साथ रहते हैं॥26॥

publicEnglish Translation

…of His own free will for the welfare of the Demigods, the Earth, the Cows, and the Brahmins. The devotees who worship His divine form gladly renounce even liberation itself, choosing instead to stay with Him whenever the Lord incarnates.”

चौपाई#54
एहि बिधि कथा कहहिं बहु भाँती। गिरि कंदराँ सुनी संपाती॥ बाहेर होइ देखि बहु कीसा। मोहि अहार दीन्ह जगदीसा॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

इस प्रकार जाम्बवान्‌ बहुत प्रकार से कथाएँ कह रहे हैं। इनकी बातें पर्वत की कन्दरा में सम्पाती ने सुनीं। बाहर निकलकर उसने बहुत से वानर देखे। (तब वह बोला-) जगदीश्वर ने मुझको घर बैठे बहुत सा आहार भेज दिया!॥1॥

publicEnglish Translation

In this way, Jambvant delivered many discourses. Nearby, in a cave, sat Sampati (the vulture and elder brother of Jatayu) who overheard their conversation. Emerging from the cave, he beheld the multitude of monkeys and said, “The Lord of the Universe has sent me food…

दोहा#55
मोहि लै जाहु सिंधुतट देउँ तिलांजलि ताहि। बचन सहाइ करबि मैं पैहहु खोजहु जाहि॥27॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

(उसने कहा-) मुझे समुद्र के किनारे ले चलो, मैं जटायु को तिलांजलि दे दूँ। इस सेवा के बदले मैं तुम्हारी वचन से सहायता करूँगा (अर्थात्‌ सीताजी कहाँ हैं सो बतला दूँगा), जिसे तुम खोज रहे हो उसे पा जाओगे॥27॥

publicEnglish Translation

Sampati said, “Now take me to the seashore so that I may perform the last rites for my brother. In return for this kindness, I shall offer you guidance, through which you will surely find the one you are searching for.”

चौपाई#56
अनुज क्रिया करि सागर तीरा। कहि निज कथा सुनहु कपि बीरा॥ हम द्वौ बंधु प्रथम तरुनाई। गगन गए रबि निकट उड़ाई॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

समुद्र के तीर पर छोटे भाई जटायु की क्रिया (श्राद्ध आदि) करके सम्पाती अपनी कथा कहने लगा- हे वीर वानरों! सुनो, हम दोनों भाई उठती जवानी में एक बार आकाश में उड़कर सूर्य के निकट चले गए॥1॥

publicEnglish Translation

After performing the last rites for his younger brother at the seashore, Sampati began to recount his story. He said, “Listen, O’ Valiant monkey heroes, in the prime of our youth, my brother and I once soared high into the sky and ventured close to the Sun…

दोहा#57
मैं देखउँ तुम्ह नाहीं गीधहि दृष्टि अपार। बूढ़ भयउँ न त करतेउँ कछुक सहाय तुम्हार॥28॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

मैं उन्हें देख रहा हूँ, तुम नहीं देख सकते, क्योंकि गीध की दृष्टि अपार होती है (बहुत दूर तक जाती है)। क्या करूँ? मैं बूढ़ा हो गया, नहीं तो तुम्हारी कुछ तो सहायता अवश्य करता॥28॥

publicEnglish Translation

…I can see Her, though you cannot, for the vision of vultures is limitless. I have grown old now; otherwise, I would have surely offered you my help…

temple_hinduJambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength

दोहा#59
बलि बाँधत प्रभु बाढ़ेउ सो तनु बरनि न जाइ। उभय घरी महँ दीन्हीं सात प्रदच्छिन धाइ॥29॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

बलि के बाँधते समय प्रभु इतने बढ़े कि उस शरीर का वर्णन नहीं हो सकता, किंतु मैंने दो ही घड़ी में दौड़कर (उस शरीर की) सात प्रदक्षिणाएँ कर लीं॥29॥

publicEnglish Translation

…When the Lord expanded His form to capture Bali, His vastness was beyond description. Within the span of forty-eight minutes, I ran and circumambulated the Lord seven times.”

चौपाई#60
अंगद कहइ जाउँ मैं पारा। जियँ संसय कछु फिरती बारा॥ जामवंत कह तुम्ह सब लायक। पठइअ किमि सबही कर नायक॥1॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

अंगद ने कहा- मैं पार तो चला जाऊँगा, परंतु लौटते समय के लिए हृदय में कुछ संदेह है। जाम्बवान्‌ ने कहा- तुम सब प्रकार से योग्य हो, परंतु तुम सबके नेता हो, तुम्हे कैसे भेजा जाए?॥1॥

publicEnglish Translation

Angad said, “I can leap across the ocean, but I have doubts in my heart about returning.” Jambvant replied, “You possess the strength to do so, but how can we send our leader himself on this perilous task?”

छंद#61
कपि सेन संग सँघारि निसिचर रामु सीतहि आनि हैं। त्रैलोक पावन सुजसु सुर मुनि नारदादि बखानि हैं॥ जो सुनत गावत कहत समुझत परमपद नर पावई। रघुबीर पद पाथोज मधुकर दास तुलसी गावई॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

वानरों की सेना साथ लेकर राक्षसों का संहार करके श्री रामजी सीताजी को ले आएँगे। तब देवता और नारदादि मुनि भगवान्‌ के तीनों लोकों को पवित्र करने वाले सुंदर यश का बखान करेंगे, जिसे सुनने, गाने, कहने और समझने से मनुष्य परमपद पाते हैं और जिसे श्री रघुवीर के चरणकमल का मधुकर (भ्रमर) तुलसीदास गाता है।

publicEnglish Translation

…Together with the army of monkeys, Shri Ram will slay the demons and bring back Sita ji. Then Sage Narad and other Sages will sing His glorious deeds, sanctifying the three worlds. By listening to, singing, reciting, and reflecting upon Shri Ram’s divine exploits, people will attain liberation.” Tulsidas ji, like a humble bee at the lotus feet of Shri Raghuveer, sings this sacred tale.

दोहा#62
भव भेषज रघुनाथ जसु सुनहिं जे नर अरु नारि। तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहिं त्रिसिरारि॥30 क॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

श्री रघुवीर का यश भव (जन्म-मरण) रूपी रोग की (अचूक) दवा है। जो पुरुष और स्त्री इसे सुनेंगे, त्रिशिरा के शत्रु श्री रामजी उनके सब मनोरथों को सिद्ध करेंगे॥30 (क)॥

publicEnglish Translation

Those men and women who listen to the divine exploits of Shri Ram, which act as a medicine that ends the ceaseless cycle of birth and death, will have all their desires fulfilled by Shri Ram, the slayer of the demon Trishira.

सोरठा#63
नीलोत्पल तन स्याम काम कोटि सोभा अधिक। सुनिअ तासु गुन ग्राम जासु नाम अघ खग बधिक॥30 ख॥

menu_bookभावार्थ (Hindi)

जिनका नीले कमल के समान श्याम शरीर है, जिनकी शोभा करोड़ों कामदेवों से भी अधिक है और जिनका नाम पापरूपी पक्षियों को मारने के लिए बधिक (व्याधा) के समान है, उन श्री राम के गुणों के समूह (लीला) को अवश्य सुनना चाहिए॥30 (ख)॥

publicEnglish Translation

Shri Ram, whose complexion is like that of blue lotuses, is more handsome than millions of Kaamdevs (God of Love) combined. One should listen to the multitude of His divine virtues, for the name of Shri Ram is like a skilled hunter that destroys the birds of sin.

Advertisement
Premium Content Partner

Trusted Vedic Resource • Ad-Supported